फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   winter

कोहरे और ठिठुरन से फिलहाल राहत नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
winter
कोहरे और ठिठुरन से फिलहाल राहत नहीं
विज्ञापन

क्रासर...
सोमवार को 5 डिग्री अधिकतम और 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिरा
- पश्चिम विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की बनी संभावना, खराब होगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कड़ाके की मार झेल रहे शहरवासियों को अभी सर्दी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से 22 जनवरी से मौसम खराब होने की उम्मीद है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। आसमान में कोहरा भी छाया रह सकता है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार से आसमान में बादल छाने लगे हैं। मंगलवार शाम या बुधवार सुबह से मौसम अधिक खराब हो जाएगा। घना कोहरा छाने के आसार हैं। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड होगी। अभी पहाड़ पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी दिशा से आ रहीं हवाएं भी ठंड को बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में 20 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। इस बारिश से मटर, आलू के खराब होने की संभावना है। गेहूं में फायदा है। हालांकि पिछैती जौ, गेहूं, अरहर गिरकर नुकसान है। टमाटर और सरसों की फसल गिरने या नमी व पानी की वजह से यह खराब हो रही है। पैदावार में कम से कम 20 प्रतिशत की कमी होने की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी सोमवार को दिन भर आसमान में बादल होने और धूप नहीं निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक साथ पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी थी, जो दिन भर बनी रही है। सुबह की आर्द्रता 92 फीसदी और शाम की 85 फीसदी दर्ज की गई। हवा भी पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed