फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   winter and cold wave will creat problem

मौसम : शीत लहर से बढ़ेगी कंपकंपी, गलन करेगी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
winter and cold wave will creat problem
बुद्ववार को कोहरे मे आते बाईक सवार
मुरादाबाद। 15 दिसंबर बीतते ही कड़ाके की ठंड परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने अब शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है। अगले पांच दिन गलन भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में धूप खिलेगी, लेकिन उसमें तपिश कम होगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब शीत लहर चलेगी। अगले रविवार तक दिन में धूप रहेगी, लेकिन रात में बर्फीली ठंड रहेगी। हवा तेज चल रही है, इसकी वजह से दिन साफ हो रहा है। हवा के कम होते ही घना कोहरा हो जाएगा। पश्चिमी दिशा से चल रहीं सूखी हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। धूप खिलेगी, लेकिन तपिश नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के इस मौसम में दोपहिया वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड में हाथ और चेहरे पर हवा लगती है तो खून जमने की आशंका रहती है। वाहन चालकों को टोपी, मफलर और ग्लब्स पहनकर ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं पाला भी पड़ रहा है, उससे पहिया स्लिप होने का खतरा बन जाता है। इसलिए वाहन धीमी गति में ही चलाएं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब दस बजे हवा तेज होने के बाद कोहरा छंटने लगा। दोपहर से धूप तो निकल आई थी, लेकिन ठंड बरकरार थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में काफी नमी थी। सुबह की आर्द्रता 93 फीसदी थी, जो शाम को 88 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को हवा पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed