फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Will remember martyrs lighting lamp home, Moradabad residents participate national anthem August 15

मां तुझे प्रणाम: घर में दीपक जलाकर शहीदों को करेंगे याद, 15 अगस्त को राष्ट्रगान में भाग लेंगे मुरादाबादवासी

Thu, 10 Aug 2023 08:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसमें शहर की सभी महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। इसको लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Will remember martyrs lighting lamp home, Moradabad residents participate national anthem August 15
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेती शहर की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों और क्रांतिवीरों की याद में अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए संवाद किया गया। अमर उजाला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि घर-घर दीपक जलाकर वह दीपोत्सव को भव्य तरीके से मनाएंगी।

विज्ञापन


साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान में भी प्रतिभाग करेंगी। शहर में 11 अगस्त को रैली निकाली जाएगी। इस रैली में व्यापारी, उद्यमी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग, खिलाड़ी आदि सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन


12 अगस्त को सम्मान समारोह, 13 अगस्त को तीजोत्सव, 14 अगस्त को दीपोत्सव और 15 अगस्त को राष्ट्रगान होगा। महिलाओं ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के सभी कार्यक्रमों में उनकी बराबर की भागीदारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से भी देशभक्ति के कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में बनवाएंगे रंगोली, जलाएंगे दीपक

सोनकपुर स्टेडियम में 14 अगस्त की दोपहर रंगोली और आकृतियां बनवाई जाएंगी। इन पर शाम को दीपक जलाए जाएंगे। इसमें युवाओं को भी जोड़ेंगे, ताकि उन्हें देशभक्ति, देश की संस्कृति से जोड़ सकें। तीजोत्सव में भी किशोरियों को प्रतिभाग करवाया जाएगा।- अल्पना रितेश गुप्ता, संयोजिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ


तीजोत्सव पर मल्हार की प्रस्तुति दिलवाई जाएगी, ताकि वहां आने वाली किशोरियां अपनी हिंदू संस्कृति के बारे में जान सकें। - मदालसा शर्मा, बीजेपी महिला मोर्चा

संस्था की ओर से तीजोत्सव में नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों में प्रतिभाग करवाया जाएगा। इसके अलावा ध्वजारोहण में भी प्रतिभाग करेंगे। - सुप्रीत सिंह, अध्यक्ष, महिला शाखा सीता रसोई

बच्चों को 12 अगस्त से तिरंगा वितरित किए जाएंगे। घरों में और संस्था की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। - जूही माथुर, महिला संगठन मंत्री, सीता रसोई

तीजोत्सव में किशोरियों को प्रतिभाग करवाया जाएगा, ताकि वह हमारी संस्कृति से जुड़ सकें। बच्चों के साथ सोनकपुर स्टेडियम में दीपोत्सव में भी प्रतिभाग किया जाएगा। - डॉ. अनुपमा मिश्रा, पीआरओ, गोल्डन लॉयनेस क्लब आर्यन

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम समाज के हर वर्ग का है। इसे घर-घर तक पहुंचाने में क्लब की सदस्याएं हर तरह से सहयोग करेंगी। विज्डम कॉलेज की ओर से भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। - शिखा सिंघल, पूर्व अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब ईस्ट

क्लब की सभी सदस्य अपने घर में देशभक्ति के लिए पांच-पांच दीपक जलाएंगी। बच्चों को तिरंगा देकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया जाएगा। - गीता अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री, विश्व जागृति मिशन

बच्चों को तिरंगा वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें तिरंगा का महत्व बताया जाएगा। मां तुझे प्रणाम के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भागीदारी रहेगी। - गीता सिंघल, सदस्य इनरव्हील क्लब ईस्ट

रैली में भी क्लब की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। मधुबनी कॉलोनी में सामूहिक रूप से दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रमों से देशभक्ति का संचार होता है। - दीपमाला त्यागी, एग्जीक्यूटिव मेंबर, इनरव्हील क्लब ईस्ट

देशभक्ति के कार्यक्रमों में खादी को प्रोत्साहित किया जाएगा। तीजोत्सव और ध्वजारोहण में यही प्रयास रहेगा कि क्लब की सभी सदस्याएं खादी के परिधान पहनकर आएं।- उमा टंडन, अध्यक्ष, लेडीज क्लब

क्लब के माध्यम से दीपोत्सव और ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। इसके बाद अमर उजाला के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।- कुसुम खन्ना, सचिव लेडीज क्लब

क्लब और घर में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के गीत भी गाए जाएंगे।- संजुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, लेडीज क्लब

तीजोत्सव में क्लब की सभी महिला सदस्य प्रतिभाग करेंगी। आजादी की पूर्व संध्या पर होने वाले दीपोत्सव से शाम रंगीन हो जाएगी। इससे उत्साह और उमंग के भावों का संचार होगा।- सुनीता चौधरी, संयोजिका, भारत विकास परिषद संस्कृति

नए बच्चों को तीजोत्सव और स्वतंत्रता दिवस से जोड़ने के लिए प्रतियोगिता करवाएंगे। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की पहचान करवाई जाएगी।- रति रस्तोगी, कोषाध्यक्ष, गोल्डन लायनेस क्लब आर्यन

अपने वार्ड में घर-घर तिरंगा वितरित करवाए जाएंगे। वार्ड में दीपोत्सव मनवाने के अलावा सोनकपुर स्टेडियम में भी सामूहिक प्रतिभाग किया जाएगा।- नीरज गुप्ता, पार्षद, वार्ड 16

क्लब की सदस्यों के बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता करवाई जाएगी। साकेत कॉलोनी में सामूहिक रूप से दीपोत्सव मनाया जाएगा।- मोनिका गर्ग, टेल ट्विस्टर, गोल्डन लॉयनेस क्लब आर्यन

सोनकपुर स्टेडियम में दीपोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही तोजोत्सव और ध्वजारोहण भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।- सुमन विश्नोई, सदस्य, गोल्डन लॉयनेस क्लब आर्यन

हर घर में तिरंगा लगवाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जाएंगी।-  इंदू गुप्ता, सदस्य, इनरव्हील क्लब ईस्ट

क्लब की सभी सदस्य कंपनी बाग स्थित बाल उद्यान में ध्वजारोहण के लिए आएंगी। दीपक जलाने के अलावा घर-घर में तिरंगा लगाया जाएगा।- आरती जैन, सचिव, इनरव्हील क्लब मिडटाउन

सभी कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी भी होनी चाहिए, जिससे उन्हें पता चल सके कि हमारे पूर्वजों ने इस स्वतंत्रता के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।- रेनू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, लेडीज क्लब

गांधी पार्क में ध्वजारोहण करने के बाद बच्चों के साथ रैली निकाली जाएगी। क्लब की ओर से तीजोत्सव में भी प्रतिभाग किया जाएगा।- रजनी अग्रवाल, आईपीपी, इनरव्हील क्लब मिडटाउन


स्कूल के बच्चों को तिरंगा, बैंड और कैप वितरित किए जाएंगे। क्लब की ओर से सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जाएगा।- अंजलि गौड़, महिला संयोजिका, भारत विकास परिषद संस्कृति

आस-पड़ोस के लोगों को दीपोत्सव कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि वह भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम से जुड़कर सहभागिता निभा सकें।- मीनाक्षी शर्मा, सदस्य, लॉयनेस क्लब नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed