{"_id":"691e17303625a06d900c3181","slug":"will-do-kar-seva-to-build-ayush-hospital-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109980-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आयुष चिकित्सालय बनवाने को कारसेवा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आयुष चिकित्सालय बनवाने को कारसेवा करेंगे
Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में ब्लॉक कार्यालय के निकट हाईवे पर स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार शाम नगर और देहात के कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलारी नगर में आयुष चिकित्सालय बनवाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने और जरूरत पड़ने पर कारसेवा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिलारी नगर में आयुष अस्पताल बनाने की नागरिकों की मांग काफी पुरानी है। आयुष अस्पताल बनाने के लिए पूर्व में जो जगह चिन्हित की गई है उसी पर आयुष अस्पताल बनवाया जाए। अस्पताल बनाने में जो भी बाधाएं आ रही हैं उन्हें दूर किया जाए। अस्पताल से संबंधित भूमि को लेकर राजस्व परिषद लखनऊ में विचाराधीन मुकदमे में नगरपालिका के पक्ष में आदेश न आने की स्थिति में नगरपालिका कार्यालय में ही धरना दिया जाए।
वक्ताओं ने एक स्वर से नगरपालिका द्वारा बिलारी नगर में गांधी पार्क के निकट अस्थायी दुकानें बनाए जाने के प्रस्ताव को जनविरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि यहां दुकानें बनने से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी वहीं पुराने गांधी पार्क का स्वरूप भी प्रभावित होगा। कई वक्ताओं ने सहसपुर गांव को नगरपालिका बिलारी में शामिल करने की कोशिश का कड़ा विरोध करने की बात कही। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डा.अनीस अहमद और संजू गुप्ता ने तथा संयुक्त संचालन डा. जितेंद्र और प्रेम कुमार ने किया। बैठक में डा. राकेश रफीक, मोहम्मद सलीम अंसारी, डा. चरन सिंह, शाकिर मलिक,हाजी अब्दुल हसन, सुनील लाठर, डा. अयूब हुसैन, राकेश यादव,हाजी माजिद अंसारी, बलराम सिंह चौहान, याकूब अंसारी, हसीब अहमद, गौरांश यादव, प्रदीप वर्मा आदि ने विचार रखे।