{"_id":"661f1be5030872dc8404b1f4","slug":"will-answer-to-prime-minister-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-382748-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमरोहा से प्रधानमंत्री, मायावती और अखिलेश को देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमरोहा से प्रधानमंत्री, मायावती और अखिलेश को देंगे जवाब
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा ने प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया है। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री मुरादाबाद मंडल में जनसभा करने नहीं आए थे। पार्टी के कुछ लोगों को कहना है कि अमरोहा से प्रधानमंत्री अखिलेश यादव और मायावती का जवाब भी देंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछली बार प्रधानमंत्री मुरादाबाद आए थे लेकिन इस बार मौका नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री के नहीं आने के कारण यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कैराना से हिंदुओं के पलायन और राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। मंडल के अन्य जिलों का मोर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाला। हालांकि चुनाव के पहले कल्कि धाम प्रधानमंत्री आए थे लेकिन आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री मुरादाबाद मंडल में नहीं आए। इसी क्षेत्र में भाजपा पिछली बार सभी छह सीटें हार गई थी। रालोद नेता जयंत चौधरी ने मुरादाबाद में जनसभा में भाजपा का सहयोग किया है। मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद और बिजनौर में बसपा प्रमुख मायावती जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं। उन्होंने भाजपा की कृषि और आर्थिक नीतियों पर प्रहार किया था। जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी भोजपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं का मानना है कि अमरोहा में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देंगे। 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान होना है। इसी दिन प्रधानमंत्री भाजपा की तरफ से विपक्षी दलों को जवाब देंगे। इसके बाद मंडल की सियासत और गरम होगी।