{"_id":"5d45f1a58ebc3e6d0354361b","slug":"wife-stop-husband-to-come-her-dad-home-city-news-mbd317419286","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मायके नहीं आऊंगी तुम ससुराल मत आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मायके नहीं आऊंगी तुम ससुराल मत आना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नारी उत्थान केंद्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जब एक युवती ने बताया कि वह अपने मायके वालों से रिश्ता नहीं रखना चाहती है। उसने अपने परिवार वालों से कहा कि मैं मायके नहीं आऊंगी तुम मेरी ससुराल भी मत आना। युवती ने बताया कि उसके पिता उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत करते हैं। जिसकी वजह से ससुराल में झगडे़ की नौबत आ जाती है। वह नहीं चाहती कि उसकी ससुराल में झगड़ा हो।
नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से डेढ़ साल पहले हुई थी। युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी और दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेटी से ससुराल वाले मायके में फोन करवाकर कहते हैं कि एक लाख बीस हजार रुपये दे दो जो पति से उधार लेकर दिए हैं। रुपये नहीं मिलने पर युवती जहर खाने की चेतावनी देती है। आरोप था कि साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। जिससे की कॉल रिकॉर्ड की जा सके और बाद में अगर बेटी को कुछ हो गया तो इस मामले में मायके वालों को ही फंसा दिया जाए। लेकिन जब अपना पक्ष रखने के लिए युवती को बुलाया गया तो वह पति के साथ आई। उसने बताया कि पति से एक लाख बीस हजार रुपये उधार लेकर उसने पिता को दिए हैं। अब वह रकम वापस नहीं दे रहे। रकम मांगने पर ही झूठे आरोप लगा रहे हैं। युवती का कहना है कि वह ससुराल में खुश है। वह नहीं चाहती है कि मायके वाले अब उसके ससुराल में दखलअंदाजी करें क्योंकि उनकी वजह से उसको पति से रिश्ता बिगड़ने का डर लगने लगा है। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी ने बताया कि इस मामले में समझौता हो गया है। युवती के पति ने अब ससुराल वालों से उधारी की रकम लेने से इंकार कर दिया है।