फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife questions husbands manhood councellor clears the confusion

यूपी: पत्नी ने उठाये प्रोफेसर पति के पुरुषार्थ पर सवाल, काउंसलर की टिप्स ने मिटाया शक

Tue, 12 Nov 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 12 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Wife questions husbands manhood councellor clears the confusion
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पति-पत्नी के बीच की एक अजीबोगरीब अनबन सामने आई है। मेरठ में कार्यरत एक यूनिवर्सटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पुरुषार्थ पर पत्नी ने सवाल खड़े किए। उसने मुरादाबाद पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता है।

विज्ञापन


जबकि पति का कहना था कि वह रोजाना मेरठ में नौकरी कर अपने घर बिजनौर आता है। इस दौरान वह थक जाता है। काउंसलर ने दोनों को एक साथ रहने की सलाह दी, जिसके बाद बीवी उससे संतुष्ट हो गई और पति के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद के कांठ में रहने वाली युवती की एक साल पहले बिजनौर में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। 

पति मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। युवती ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी संध्या रावत को सौंपी गई। यहां दम्पति की काउंसिलिंग की गई तो युवती ने बताया कि पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके पुरुषार्थ पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद सफाई देते हुए पति ने बताया कि वह मेरठ से बिजनौर रोजाना सफर करता है। घर पहुंचता है तो थक जाता है। काउंसलर एमपी सिंह ने दोनों को एक साथ मेरठ में रहने की सलाह दी। इसके साथ ही पति को मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र देने को कहा। लेकिन पति के साथ मेरठ जाकर रहने के दौरान पत्नी उससे संतुष्ट हो गयी। 

उसने कॉल कर काउंसलर को बताया कि अब उसे पति के पुरुषार्थ को लेकर कोई शक नहीं है। काउंसलर ने बताया कि दंपति अब साथ में मेरठ में रह रहे हैं। उनके बीच कोई विवाद नहीं है। इसलिए पति को कहा गया है कि उसे अब मेडिकल सर्टिफिकेट देने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed