फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife pressured her Tantrik lover and got her husband murdered In Moradabad

पति को मरवा डाला: 'मुझसे संबंध रखने हैं तो पति को रास्ते से हटाओ...', प्रेमी पर दबाव डाल महिला ने करवाई हत्या

Fri, 19 Jul 2024 10:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

करीब एक साल से महिला तांत्रिक कन्हैया के संपर्क में थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दिखावे के लिए महिला ने कन्हैया को मुंहबोला भाई बना रखा था।

विज्ञापन
Wife pressured her Tantrik lover and got her husband murdered In Moradabad
प्रेमी से पति की करवाई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने चेलों से प्रेमिका के पति पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या कराने वाले तांत्रिक कन्हैया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कन्हैया ने पुलिस पूछताछ में अनिल की पत्नी तनु के कई राज खोले हैं। कन्हैया ने दावा किया है कि तनु उस पर लगातार दबाव बना रही थी अगर मुझसे संबंध रखने हैं तो पहले मेरे पति को रास्ते से हटाओ वरना मुझे भूल जाइए। बुधवार की शाम पुलिस ने तनु और हत्यारोपी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि शनिवार की रात कटघर के गाड़ीखाना निवासी अनिल चौधरी (32) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला था जबकि पास में सो रही पत्नी तनु को खरोंच तक नहीं आई थी। पहले दिन से ही पुलिस को तनु पर शक था। बुधवार को पुलिस ने बहजोई (संभल) के मोहल्ला टंकी निवासी मोहित को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उससे ही पूछताछ में पता चला था कि तांत्रिक कन्हैया संभल के बहजोई क्षेत्र के नाधौश का रहने वाला है। वह कटघर के कटराबीच छत्ता में आमोद गुप्ता के मकान में किराये पर रहकर बाला जी का दरबार लगाता है। करीब एक साल से तनु कन्हैया के संपर्क में थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दिखावे के लिए महिला ने कन्हैया को मुंहबोला भाई बना रखा था। कन्हैया और तनु के कहने पर ही वह अपने साथी आमोद को साथ लेकर अनिल के घर में पहुंचा और चाकू से हमला कर अनिल की हत्या क दी थी।

विज्ञापन

इसी दौरान आमोद के हाथ में चाकू लग गया था। जिसके हाथ से अधिक खून बनने के वह बेहोश हो गया था। उसे रास्ते में छोड़ दिया था और बाद में आमोद की मौत हो गई। मोहित के बयानों के आधार पर पुलिस ने तनु को भी गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को तांत्रिक कन्हैया को पुलिस ने गुलाबबाड़ी चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कन्हैया ने हत्या की साजिश रचने और मोहित व आमोद को अनिल के घर तक बाइक से छोड़ने की बात कबूली है। कन्हैया ने बताया कि तनु से उसके संपर्क थे। तनु लगातार उस पर दबाव बना रही थी कि मेरे पति को सब कुछ पता चल गया है। वह मुझे तंग करता है। अगर मुझसे संबंध रखने है तो पहले मेरे पति को रास्ते से हटाओ अगर ऐसा नहीं सकते तो मुझ भूल जाइए। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed