{"_id":"632a12b06ccaed21173e4471","slug":"wife-of-histrisheeter-lay-down-on-velical-of-ssp-city-news-mbd441786550","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी की गाड़ी के आगे लेटी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और बेटी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी की गाड़ी के आगे लेटी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और बेटी, हंगामा
सार
एसएसपी कार्यालय में मंगलवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और बेटी समेत परिवार के अन्य महिलाओं ने हंगामा किया।पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी 16 वर्षीय किशोरी कटघर थाना क्षेत्र में अपनी नानी के घर आई थी।उन्होंने बताया कि लड़की बालिग है और वह अपनी मर्जी से गई थी।
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद। एसएसपी कार्यालय में मंगलवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और बेटी समेत परिवार के अन्य महिलाओं ने हंगामा किया। हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को अगवा किया है। महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया और कार्यालय से बाहर निकाला।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी 16 वर्षीय किशोरी कटघर थाना क्षेत्र में अपनी नानी के घर आई थी। किशोरी के पिता ने 12 अगस्त को कटघर थाने में हिस्ट्रीशीटर हफीज, उसके बेटे नफीस, हसीन खलील के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि नफीस ने वादी की नाबालिग बेटी को अगवा किया है। जिसमें पिता और उसके भाइयों ने सहयोग किया है। पुलिस नफीस, हसीन और खलील को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि किशोरी भी बरामद कर ली है।
मंगलवार को पुलिस लड़की के बयान सीडब्ल्यूसी में दर्ज कराने के लिए लेकर जा रही थी। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे हिस्ट्रीशीटर की पत्नी नसरीन और बेटी रजिया मिर्जा परिवार की अन्य महिलाओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं। इस दौरान महिलाएं एसएसपी गाड़ी के आगे लेट गई और उन्होंने कटघर थाने की पुलिस पर मारपीट करने, घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लड़की बालिग है और वह अपनी मर्जी से गई थी। उस वक्त एसएसपी अपने कार्यालय में शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ कटघर शैलजा मिश्रा समेत अन्य महिला पुलिस कर्मी आ गईं और उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। सीओ ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम जा रही थी। उन्हें रोकने के लिए महिलाओं ने हंगामा किया था। लड़की के अपहरण के मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की के बयान दर्ज कराए गए हैं।