फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife killed pressing her face with pillow in Moradabad

पहली पत्नी की ली जान: मुंह दबाकर मारा, मृतका की छोटी बहन से आरोपी ने किया है दूसरा निकाह, हत्या की वजह जान सब हैरान

Sun, 24 Apr 2022 05:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

अमरोहा जनपद के डिंडोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर निवासी साजिद हुसैन का निकाह मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी जासमीन के साथ हुआ था। बताया जाता है जासमीन की बड़ी बहन का निकाह भी साजिद के साथ ही हुआ था। साजिद ने मुंह दबाकर जासमीन की जान ले ली। 

विज्ञापन
Wife killed pressing her face with pillow in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों के बीच मकान की किराएदारी को लेकर साले के साथ मिलकर पहली पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मकान का किराया लेने को लेकर अक्सर पत्नियों में होता था झगड़ा 
पुलिस के अनुसार अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर निवासी साजिद हुसैन की शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी जासमीन के साथ हुई थी। बताया जाता है जासमीन की छोटी बहन शाइस्ता से भी साजिद ने निकाह कर लिया था। साजिद की दूसरी पत्नी शाइस्ता अमरोहा में रहती है। उसकी पहली पत्नी जासमीन पाकबड़ा में स्थित टीएमयू अस्पताल के सामने जिस मकान में रहती थी वह साजिद की दूसरी पत्नी शाइस्ता के नाम है। इस मकान में कई किराएदार रहते हैं, जिसका किराया साजिद की पहली पत्नी जासमीन ले रही थी। इस बात को लेकर साजिद और उसकी दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी का आरोपी लेता था पक्ष
शाइस्ता चाहती थी कि मकान का किराया उसे मिले। साजिद भी उसका पक्ष लेता था। इसी बात को लेकर जासमीन का अपने पति साजिद से भी अक्सर विवाद होता रहता था। जासमीन के बेटे मोइनुद्दीन ने पुलिस को बताया कि इसी के चलते उसके पिता साजिद ने मामा रिहान के साथ मिलकर शाइस्ता के कहने पर तकिए से मुंह दबाकर मां जासमीन की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर जासमीन के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य भी एकत्र कराएं।

विज्ञापन

बेटे ने पुलिस को पिता और मामा की बताई करतूत
सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतका के बेटे मोइनुद्दीन की तहरीर पर उसके पिता साजिद, मामा रेहान और सौतेली मां शाइस्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed