फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife killed husband with lover in moradabad

UP: शराब पिलाकर पति को भेज देती थी खेत, फिर प्रेमी को घर बुला लेती थी पत्नी; बाधा बना तो दोनों ने मार डाला

Tue, 14 Oct 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 10:41 PM IST
सार

पूछताछ में सुनीता ने बताया कि उनके और अंशु के खेत आस-पास हैं। चार माह पहले धान की रोपाई के समय अंशु उसके खेत पर आया था। तभी दोनों में जान पहचान के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए। 

विज्ञापन
wife killed husband with lover in moradabad
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की बिलारी पुलिस ने मंगलवार को अलेहदादपुर देवा नगला गांव निवासी वीरपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर आशीष ने सुनीता के साथ मिलकर वीरपाल की गला घोटकर हत्या की थी।

विज्ञापन

गला घोंटकर की गई वीरपाल की हत्या
सोमवार सुबह अलेहदादपुर देवा गांव के जंगल में धान के खेत में गांव निवासी वीरपाल का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। भाई कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी आशीष और सुनीता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर पति को भेज देती थी खेत, फिर प्रेमी को बुला लेती थी घर
पूछताछ में सुनीता ने बताया कि उनके और अंशु के खेत आस-पास हैं। चार माह पहले धान की रोपाई के समय अंशु उसके खेत पर आया था। तभी दोनों में जान पहचान के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए। सुनीता के अनुसार वह अक्सर अपने पति को शराब पिलाकर खेत पर भेज देती थी और प्रेमी को घर बुलाती थी। कुछ दिन पहले पति ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे नाराज होकर पति ने उसके साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन

आशिक से बोली- पति को ठिकाने लगाओ..नहीं तो खा लूंगी जहर
पुलिस के अनुसार सुनीता ने यह भी बताया कि घटना से कई दिन उसने अंशु से कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती। पति को ठिकाने नहीं लगाया तब जहर खाकर जान दे देगी। 12 अक्तूबर की सुबह धान की फसल झाड़ने के दौरान जब अंशु को खेत पर बुलाया तो पति वीरपाल ने दोनों को गाली देते हुए अपमानित किया था। उसके बाद दोनों ने यह तय कर लिया था कि जितना जल्दी हो उसे रास्ते से हटाना है। 13 अक्तूबर की रात जब वीरपाल खेत पर सोने गया तो सुनीता के कहने पर अंशु खेत पर पहुंचा। इसके बाद उसने वीरपाल की गला दबाकर हत्या कर दी।

सुनीता ने अंशु से खाई थीं जीवन भर साथ रहने की कसमें
वीरपाल के हत्यारोपी आशीष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धान की फसल की रोपाई की ठेकेदारी करने के दौरान उसकी सुनीता से हुई मुलाकात प्यार में बदल गई। सुनीता उससे कहने लगी कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई है और मैं जीवन भर तुम्हारे साथ रहूंगी। यह तभी संभव है जब मेरा पति वीरपाल रास्ते से हट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed