{"_id":"62056d69c5616358cf104a07","slug":"wife-absconding-with-lover-husband-hanged-himself-city-news-mbd4185363176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में फर्म कर्मी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे लेकर वह अवसाद में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर फर्म कर्मी (26) द्वारा आत्महत्या करने का मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। फर्म कर्मी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। दो साल पहले दूसरे मोहल्ले निवासी युवती से उसका निकाह हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। जिसके चलते पत्नी पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।
युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा फर्म में काम करने के अलावा मांगलिक कार्यक्रमों में ढोल भी बजाता था। बुधवार की शाम मां सब्जी खरीदने के लिए बाजार चली गई। इसी दौरान युवक ढोल बजाकर घर लौटा। वह मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। इसी दौरान वह दुपट्टे को फंदे बनाकर पंखे से झूल गया। घर में मौजूद छोटे भाई-बहनों ने उसे फंदे पर लटका देख लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोस में रहने वाले चाचा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को फंदे से नीचे उतार लिया और जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।