फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   why price hike on liquor if government had rebated

सस्ती कर दी तो मयकदे से महंगी क्यों

Mon, 04 Apr 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
why price hike on liquor if government had rebated
वाइन
सरकार ने विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड की बोतल से लेकर पव्वे तक के दाम घटा दिए हैं। लेकिन शराब की दुकानों पर अभी भी पुराने रेट से ही शराब की बिक्री की जा रही है। इसे लेकर हल्ला मच रहा है। शराब की दुकानों पर हंगामे हो रहे हैं। मगर न तो प्रशासन का ध्यान जा रहा है और न ही आबकारी विभाग का।
विज्ञापन


जनपद में अंग्रेजी शराब की दुकानें सौ से भी ज्यादा हैं। बियर शॉप भी पंद्रह हैं। पहली अप्रैल से शासन ने शराब के दाम कम करने का एलान किया था। किसी ब्रांड की बोतल पर सौ रुपये कम हुए तो किसी पर पचास रुपये। लेकिन अभी तक कहीं भी रेट कम नहीं किए गए हैं। अभी तक पुराने रेट पर ही शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


हर दिन हो रहे हैं हंगामे। कई जगह विवाद की स्थिति बन रही है। लेकिन न तो प्रशासन की निगाह पड़ रही है और न ही आबकारी विभाग कुछ कर पा रहा है। शासन द्वारा जो रेट लिस्ट जारी की गई है उसका मुरादाबाद में पालन ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ठेकेदारों का कहना है कि शासन से आदेश जारी होने के साथ ही शराब को सस्ता कर दिया गया था। जो भी रेट लिस्ट आई थी उसी आधार पर शराब की बिक्री की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं वापस आकर मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed