फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When will Aman get justice: Tears flowed remembering beloved son, accused riding Thar were not caught

अमन को इंसाफ कब: तेरहवीं पर लाडले को याद कर छलके सभी के आंसू, थार सवार आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से गुस्सा

Thu, 26 Sep 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

मुरादाबाद में 15 सितंबर की रात थार सवारों ने अमन को कुचल दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन अन्य की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई। तेरहवीं पर अमन को याद कर सभी के आंसू आ गए।

विज्ञापन
When will Aman get justice: Tears flowed remembering beloved son, accused riding Thar were not caught
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमन की तेरहवीं में परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान अमन को याद कर सभी की आंखों से आंसू छलक आए। मां-बाप और बहनों से मिलकर लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिविल लाइंस के चंद्र नगर एवं रेल कर्मी योगेंद्र कुमार के इकलौते बेटे अमन को 15 सितंबर की रात कंटेनर डिपो के सामने थार ने कुचल दिया था।

विज्ञापन


जिसमें उसकी मौत हो गई थी। हादसे के समय वह अपनी छोटी बहन माही के जन्मदिन के लिए केक लेकर घर लौट रहा था। बुधवार को अमन की तेरहवीं की रस्म थी। बुधवार सुबह से ही उनके घर दोस्त, परिचित, और रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए थे। परिवार ने अमन की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया।
विज्ञापन


इसके बाद तेरहवीं की रस्म पूरी की गई। इस दौरान अमन के परिवार को लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे। इस दौरान अमन को याद कर सभी आंखें भर आईं। तेरहवीं के दाैरान परिवार के लोगों के आंसू एक पल भी नहीं थमे। वहीं, थार में सवार अनमोल के साथियों के अब तक न पकड़े जाने पर सभी ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पकड़े गए अनमोल के साथी

अमन को थार से टक्कर मारने वाले अनमोल के साथी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। अमन की मां ने सिविल लाइंस थाने में थार चालक अनमोल और उसके दो साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस अनमोल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन उसके साथी सुकेत और दिव्यम चौधरी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।



अमन के पिता का आरोप है कि पुलिस सुकेत और दिव्यम को बचाने में जुटी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है इस मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed