फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the years beat, the young man tried to commit suicide by drinking insecticide.

सालों ने पीटा तो युवक ने कीटनाशक पीटकर की आत्महत्या की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
When the years beat, the young man tried to commit suicide by drinking insecticide.
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के दसवां घाट मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का आरोप है कि पत्नी की शिकायत पर सालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसलिए उसने कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चार खंबा दसवां घाट निवासी गुलाब सिंह(35) खेती बाड़ी करता है। बताया जा रहा है कि गुलाब सिंह का बुधवार की रात को पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि पत्नी ने झगड़े की जानकारी अपने भाइयों को दे दी। गुलाब सिंह के अर्जुन और रोहित घर आ गए। आरोप है कि उन्होंने गुलाब के साथ जमकर मारपीट की। सालों द्वारा मारपीट किए जाने से क्षुब्ध होकर गुलाब सिंह ने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की है। किसान के कीटनाशक पीने की जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। नागफनी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed