{"_id":"61e5d2805cb2e901625343b4","slug":"when-the-infection-increased-people-avoided-visiting-katra-and-nainital-city-news-mbd416315039","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा संक्रमण तो लोगों ने टाल दिया कटरा और नैनीताल का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा संक्रमण तो लोगों ने टाल दिया कटरा और नैनीताल का भ्रमण
विज्ञापन
मुरादाबाद। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का सीधा असर पर्यटन पर दिखने लगा है। मुरादाबाद से रामनगर, नैनीताल, माता वैष्णो देवी (कटरा) आदि धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। दो सप्ताह पहले तक जहां ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट थी, वहीं अब काफी सीटें खाली हो गईं हैं। आसपास के शहरों में जाने के लिए भी लोग निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं।
इसके अलावा मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालु भी अपना रेल टिकट रद्द करा रहे हैं। इसका कारण यह है कि उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत मकर संक्रांति के स्नान पर रोक लगा दी है। रामनगर में माता गिरिजा देवी के मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हुई है।
एक सप्ताह पहले तक ट्रेनों द्वारा प्रतिदिन 2000 से अधिक लोग रामनगर, हल्द्वानी आदि की यात्रा कर रहे थे। अब यह संख्या घटकर 1400 तक रह गई है। वहीं, परिवहन निगम की बात करें तो प्रदेश के बाहर जाने वाले हर रूट पर यात्री घट गए हैं। मुरादाबाद परिक्षेत्र से देहरादून के लिए हरिद्वार होकर 100 से ज्यादा बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
इन बसों में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। पिछले एक सप्ताह में यह संख्या घटकर सात से आठ हजार रह गई है। परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। बीमार चल रहे स्टाफ को छुट्टी दी गई है। इसके अलावा बसों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
रामनगर, माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने वालों का आंकड़ा
तारीख यात्री
04 जनवरी 2267
05 जनवरी 2190
06 जनवरी 1983
07 जनवरी 1631
08 जनवरी 1257
09 जनवरी 1408
10 जनवरी 1437
नोट - यह आंकड़ा ट्रेन और बसों द्वारा सफर करने वाले लोगों का है।