{"_id":"60a95d5f8ebc3e24441fbd6c","slug":"when-the-in-laws-refused-to-send-the-wife-the-young-man-died-by-consuming-poison-in-moradabad-city-news-mbd389819516","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से किया इंकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से किया इंकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
सुरजन नगर(मुरादाबाद) । चौकी क्षेत्र के एक गांव में सुसराल वालों ने पत्नी को साथ भेजने से मना किया तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर गांव पहुंचे युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। युवक की मौत के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।
यह मामला अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के जयनगर गांव का है। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि मकसूदाबाद गांव निवासी अमित कुमार की तीन वर्ष पूर्व जयनगर निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। तभी से सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद कुछ दिन पहले युवक की पत्नी अपने मायके जयनगर गई थी। शुक्रवार को युवक पत्नी को बुलाने कि लिए ससुराल पहुंचा तो ससुरालियों ने अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया।
इससे नाराज युवक ने ससुराल में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दामाद की हालत बिगड़ती देखकर उसके ससुराल वाले उसे चिकित्सक के पास जसपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर घर आ गए और युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर जयनगर पहुंचे युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल वाले फरार हैं। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि कार्रवाई के लिए युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।