{"_id":"62acdc915f14c448533df3fc","slug":"when-pocket-vaccant-faheem-caught-city-news-mbd431795775","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एटीएम’ खाली होने पर पकड़ा गया फहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एटीएम’ खाली होने पर पकड़ा गया फहीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दो सिपाहियों को कमरे में बंद कर फरार होने वाला हिस्ट्रशीटर फहीम एटीएम 41 दिन तक गाड़ी और ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान उसने मुंबई, गोवा की सैर भी की। अब जेब खाली हुई तो एक परिचित से रकम लेने के लिए उससे संपर्क साध कर पुलिस के जाल में फंस गया। बृहस्पतिवार रात पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत में वह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को जेल भेजने से पहले पुलिस और एसओजी ने एक लाख के इनामी बदमाश फहीम एटीएम से पूछताछ की। आरोपी ने अपनी फरारी की कहानी पुलिस को बताई। आरोपी ने बताया कि वह पिछली कई तारीख से फरार होने के लिए साजिश रच रहा था। उसने ज्यादा लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी। पत्नी के अलावा कचहरी के बाहर से मर्सिडीज कार लेकर आने वाले को ही बताया था। इसके बाद उसने पाकबड़ा से जोया तक ऑनलाइन कार बुक की थी। दूसरी कार जोया से दिल्ली के आनंद विहार तक बुक की थी। आरोपी ने बताया कि वह आनंद विहार से अजमेर गया। यहां से गुरुग्राम चला गया था। यहां होटल में रुकने के बाद वह अजमेर चला गया था। जबकि अजमेर से उदयपुर तक उसने वॉल्वो बस में सफर किया था। यहां से वह पत्नी को लेकर मुंबई पहुंचा। वहां कुछ दिन होटल में ठहरा। इसके बाद गोवा में पहुंच गया। गोवा में कई दिन तक उसने सैर की। वहां उसने नया मोबाइल और सिम खरीदा। इसके बाद उसने अमरोहा में रहने वाले अपने एक परिचित को कॉल की। इसके बाद वह लगातार अपने परिचित के संपर्क में था। वह वह पल पल की जानकारी ले रहा था। अब उसकी जेब खाली हो गई थी। वह रकम लेने के लिए मुरादाबाद आ रहा था। उससे पहले ही अमरोहा बार्डर के पास लोधीपुर राजपूत में मुठभेड़ में पकड़ा गया।