फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wheels of stationary trains from mega blocks

मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिये, यात्री परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
wheels of stationary trains from mega  blocks
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा ब्लाक के चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। ट्रेनों के जहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। ट्रैक ठीक किए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के लक्सर और रायसी के बीच शनिवार सुबह दस बजकर पच्चीस मिनट से बारह बजकर दस मिनट तक ब्लाक लिया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य दोपहर साढ़े बारह बजे तक चला। नंगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस पंद्रह मिनट और सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर पचास मिनट तक बीच में खड़ी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। इसके अलावा मंडल के मंडी धनौरा और नजीबाबाद के बीच शनिवार दोपहर बारह बजे से दो घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया था, लेकिन कार्य रहते कार्य पूरा नहीं हो पाया। ट्रैक पर कार्य दोपहर ढाई बजे तक चला। जिसकी वजह से हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में रुकी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed