फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Western disturbance will affect, cloudy clouds

आज साफ रहेगा मौसम, कल से होगा बदलाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will affect, cloudy clouds
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों के छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुरादाबाद ने भी मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार दिन में हल्की धूप खिल सकती है। सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका है। शाम से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे शनिवार और रविवार को मौसम खराब रहेगा। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। अभी बादल छाने की ही ज्यादा संभावनाएं हैं। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार के पूर्वानुमान से 24 जनवरी की भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी कड़ाके की ठंड बनी हुई है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर बर्फीली हवाओं को शीतलहर कहते हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिन शाम को गलन और ठिठुरन बढ़ गई। बर्फीली हवाएं चलने से राहगीरों की कंपकंपी बंध रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सूखी पश्चिमी हवाओं की वजह से वातावरण में नमी कम होने लगी है। सुबह के समय आर्द्रता 86 फीसदी थी, जो शाम को 76 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर चलने की चेतावनी
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने मुरादाबाद में शुक्रवार को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। उनके अनुसार कोहरा छाने के अलावा ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed