फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Westerly wind made life miserable, mercury crossed 41

Moradabad News: पछुआ हवा ने किया बेहाल, पारा 41 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind made life miserable, mercury crossed 41
मुरादाबाद। पछुआ हवाओं ने शहरवासियों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 41 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन दिन लू चलेगी। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाओं ने फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। सुबह से सूरज की तपिश परेशान करती है। दिन में लू के थपेड़ों की वजह से घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं की वजह से देर रात तक वातावरण गर्म बना हुआ था। पिछले 24 घंटे में शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 44 फीसदी और शाम की नमी 27 फीसदी थी। दिन में पश्चिम से पूरब दिशा में हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटे रही।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। हीट वेव चलने की वजह से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। 15 जून के बाद आने वाले प्री मानसून से ही गर्मी से राहत संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article