फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weightlifting: Etah's soldiers and hosts won eight medals each

भारोत्तोलन : एटा के जवानों व मेजबानों ने जीते आठ-आठ मेडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting: Etah's soldiers and hosts won eight medals each
मुरादाबाद। 28वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता में दूसरे दिन मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा दिखाया। मेजबान 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के जवानों ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मेडल अपने नाम किए। एटा के जवानों ने भी आठ मेडल झटके। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने तीन पदक अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरे दिन 55 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार पहले, नीरज दिवाकर दूसरे और 23वीं वाहिनी के माजिद अली तीसरे स्थान पर रहे। 61 किग्रा भारवर्ग में देव कुमार चौधरी पहले, जितेंद्र दूसरे और 23वीं वाहिनी के ललित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 67 किग्रा भारवर्ग में राघवेंद्र सिंह पहले, मो. फहीम दूसरे और राजकुमार तीसरे स्थान पर रहे। 73 किग्रा भारवर्ग में महेश यादव ने पहला, 23वीं वाहिनी के अक्षय कुमार ने दूसरा और अजय शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 81 किग्रा भारवर्ग में शिवनरेश ने पहला, गौरव बंसल ने दूसरा और 23वीं वाहिनी के गिरीश शर्मा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 89 किग्रा भारवर्ग में विसमित पहले, जितेंद्र हिमकर दूसरे और 23वीं वाहिनी के मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 96 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक कुमार ने पहला, 23वीं वाहिनी के कावेंद्र सिंह ने दूसरा और 23वीं वाहिनी के ही उपकार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

102 किग्रा भारवर्ग में दीपक सिंह पहले, योगेश कुमार दूसरे व जितेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 109 किग्रा भारवर्ग में अरुण बाना ने पहला, लल्लन जी पांडेय ने दूसरा और कीर्तिपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 109 किग्रा से अधिक भारवर्ग की स्पर्धा में इंद्रजीत सिंह पहले, अंकित शर्मा दूसरे और 23वीं वाहिनी के गौरव मलिक तीसरे स्थान पर रहे।

इस मौके पर 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के सहायक सेनानायक निशांक शर्मा, शिविरपाल मनोज कुमार, सूबेदार राजदीप राना, सूबेदार मेजर थैतम पंवार, पीसी महेंद्र पाल सिंह गिल आदि की मौजूदगी में स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मैचों में उत्तम कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, पवन कुमार, जितेंद्र कश्यप, राकेश कुमार, आकाश कश्यप, शरद कुमार, नीरज कुमार, त्रिवेंद्र सिंह, महेशचंद त्यागी, खिलेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, अमित तोमर, रोशनी वर्मा, नेहा, शालिनी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed