{"_id":"661b6462fa355dd70203f0ad","slug":"weather-update-heavy-rain-in-moradabad-division-relief-from-scorching-heat-election-campaign-also-affected-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत.. चुनाव प्रचार पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत.. चुनाव प्रचार पर भी असर
Sun, 14 Apr 2024 10:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:36 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली भी गूल हो गई। अचानक हुई बारिश से किसानों काे नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके बाद हल्की हवा चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। इससे आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के चलते दिल्ली हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई।
विज्ञापन
उधर,गजरौला के नगर और ग्रामीण अंचलों में हुई बारिश से मौसम अचाकन बदल गया। लोग बारिश में भीगते हुए बाजार की तरफ निकले। इंदिरा चौक पर बारिश के कारण वाहन बहुत धीमी रफ्तार से गंतव्य को रवाना हुए। किसानों की कटी गेहूं की फसल भी भीग गई।
विज्ञापन
इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। रविवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए थे। नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचलों में भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। किसानों के लिए यह बारिश परेशानी लेकर आई है
विज्ञापन