फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Life is trouble due heat waves, passenger fainted and died after boarding coach

Weather: लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल... पांच दिन राहत नहीं, कोच में चढ़ते ही गश खाकर गिरे यात्री की मौत

Fri, 14 Jun 2024 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:31 AM IST
सार

मुरादाबाद में लू के थपेड़े लगातार जारी है। इसके साथ ही जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ गश खाकर रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Weather: Life is trouble due heat waves, passenger fainted and died after boarding coach
मुरादाबाद में गर्मी से बचने की कोशिश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में गर्मी की तपिश जारी है। शुक्रवार सुबह से ही लू के थपेड़े जारी है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिर रहा है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। 19 जून को मामूली बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन तापमान में गिरावट होती दिखाई नहीं दे रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान भी 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान के कम होने से लोग रात में भी गर्मी से परेशान रहते हैं। हालांकि हवाओं की वजह से बीच बीच में थोड़ी राहत महसूस होती है। बृहस्पतिवार को हवा में नमी 21 प्रतिशत रही। गर्मी का असर अस्पतालों की ओपीडी में साफ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 19 जून को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन इससे तापमान पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

यात्री की मौत 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की मौत हो गई। 62 वर्षीय शरफुल इस्लाम मुरादाबाद में कबाड़ी का काम करते थे। वह अपने साथियों संग पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। दुर्गियाना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में उनका रिजर्वेशन था।

उनके साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि शरफुल बिल्कुल ठीक थे। थोड़ी देर पहले ही उन्होंने सबके साथ खाना खाया था। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो सब अपने कोच में चढ़ने लगे। शरफुल अपनी सीट पर पहुंचने से पहले ही कोच में बेहोश होकर गिर पड़े।



लोगों ने मुंह पर पानी के छींटे मारे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थोड़ी देर बात रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नब्ज न पाकर अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed