फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather forecast to remain clear till 26 February

26 फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast to remain clear till 26 February
मुरादाबाद। पश्चिमी हवा की वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से आने वाली हवा 26 फरवरी तक रातों को ठंडा बनाए रखेगी। वहीं, स्थानीय प्रभाव की वजह से सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाने की आशंका है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 26 फरवरी तक मौसम साफ है। धूप कड़ी रहेगी, जबकि रात के समय ठंड रहेगी। सुबह के समय वातावरण में छा रहा कोहरा स्थानीय प्रभाव की वजह से है। मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई ज्यादा होने और मुरादाबाद में रामगंगा नदी का किनारा होने के कारण वाष्पीकरण बहुत होता है। अभी वातावरण में ऊपर हवा में ठंड है और जमीन के पास गर्म माहौल है। इसकी वजह से बीच वातावरण में कोहरे के रूप में परत बन जाती है। अब सर्दी के मौसम का आखिरी चरण चल रहा है। रात के समय रहने वाली सर्दी पश्चिमी हवा की वजह से है। राजस्थान से हवा सूखी आ रही है, लेकिन वाष्पीकरण के कारण वह ठंडी हो रही है। इसलिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो गुने से भी अधिक का अंतर दर्ज किया जा रहा है। दस किलो मीटर की गति सामान्य से तेज है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय वातावरण में कोहरा छाया हुआ था। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह के समय ठंड भी अधिक थी, लेकिन समय बढ़ने के साथ धूप में तपिश हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। सुबह के समय वातावरण में नमी 79 फीसदी और शाम को आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का दूसरा प्रदूषित शहर मुरादाबाद
मुरादाबाद। मुरादाबाद का वायु प्रदूषण ज्यादातर समय देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में दर्ज किया जाता है। शुक्रवार को सबसे प्रदूषित दस शहरों की सूची से बाहर रहने के बाद शनिवार को देश का पहला और रविवार को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। रविवार रात दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 372 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 329 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। पहले स्थान पर बुलंदशहर में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह बहुत खराब स्तर है। लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed