फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   We will keep pointing it out... we will remind the department of its responsibility.

Moradabad News: हम बार बार बताएंगे....विभाग को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
We will keep pointing it out... we will remind the department of its responsibility.
मुरादाबाद। स्मार्ट मीटरों के साथ हाईटेक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करने वाले बिजली निगम की पोल शहर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मरों ने खोल कर रख दी। तंग गलियों और मुख्य सड़कों पर महज दो से तीन फीट की ऊंचाई पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हैं। आए दिन आवाज उठती है। कई बार हादसे हो चुके लेकिन सिस्टम की नींद नहीं टूट पा रही है।
विज्ञापन

प्रिंस रोड स्थित चड्ढा सिनेमा, भूड़े का चौराहा, अमरोहा गेट स्थित लोहागढ़ जैन मंदिर के सामने और असालतपुरा से सीधी सराय को जाने वाले मार्गों पर कई वर्षों से ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। कहीं पर सड़क किनारे बिना सुरक्षा जाली के ट्रांसफार्मर रखे हैं तो कहीं वर्षों से खुले पड़े हैं। इन मार्गों से दिनभर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही होती है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदारों को खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बारिश में रहता है ज्यादा खतरा
बारिश के दिनों में तो इन इलाकों से गुजरना अपनी जान जोखिम में डालना है। क्योंकि रास्तों में बारिश का पानी भरने के बाद जमीन पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की वजह से करंट फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्मचारियों को भेजकर खुले में बिना सुरक्षा जाली के रखे गए ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कराया जाएगा। इसके बाद उनकी बेरिकेडिंग कराई जाएगी। -विकास दीप एक्सईएन
प्रिंस रोड चड्ढा सिनेमा के पास ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके आसपास मजबूत बेरिकेडिंग होनी चाहिए, ताकि कोई अनजाने में ट्रांसफार्मर के पास न पहुंच सके। -सौरभ ढल
अमरोहा गेट स्थित लोहागढ़ जैन मंदिर के सामने सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा है। इस मार्ग से हर समय लोग गुजरते हैं। बिजली विभाग को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनवाना चाहिए।- विपिन गुप्ता
भूड़े का चौराहा स्थित प्रिंस रोड पर ट्रांसफार्मर के पास से वाहन और लोग निकलते हैं। व्यस्त सड़क पर इस तरह खुले में ट्रांसफार्मर रखना चिंता का विषय है। विभाग को किसी हादसे का इंतजार किए बिना सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।- शुएब शमसी

असालतपुरा रोड से सीधी सराय को जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बिजली विभाग को सभी स्थानों का निरीक्षण कराकर ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग करानी चाहिए।- यूसुफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed