फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places

तस्वीरों में मुरादाबाद में जलभराव: सड़क पर निकलना दूभर, कई जगह वाहन फंसे, पेड़ गिरे.. बिजली ढांचे को नुकसान

Fri, 28 Jun 2024 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

मुरादाबाद में हुई जोरदार बारिेश के बाद पूरे शहर में जलभराव हो गया। इससे जाने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में कई जगहों पर वाहन फंस गए। इसके अलावा घरों की दीवार, पेड़ उखड़कर गिर गए। इससे बिजली ढांचे को भी नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन
Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में हुई झमाझम बारिश से कई सड़कें ताल-तलैया बन गईं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ासाफा स्थित काफी दिनों से बंद पड़ा एक पुराना मकान ढह गया। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन मलबा सड़क पर आ जाने से घंटों मार्ग अवरुद्ध रहा। शहर के निचले स्थानों पर बसी भोलानाथ, महाशिव कॉलोनी की सड़कों पर तो करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय पार्षद चंद्रभान सैनी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए इन कॉलोनियों के लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करने की मांग की है। इस बारिश से पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली है। बुधवार देर रात बिजली की तेज गर्जना के साथ एकाएक बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज हवा के साथ हुई इस बारिश के दौरान शहर के मोहल्ला बड़ासाफा में पिछले कई सालों से दो लोगों के विवाद के चलते बंद पड़ा एक पुराना और जर्जर हो चुका एक मकान भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

उस दौरान उस मार्ग से किसी तरह की कोई आवाजाही नहीं थी, लिहाजा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन उसका मलबा सड़क पर आ जाने से उस गली का यातायात जरूर घंटों बंद रहा। सुबह मोहल्ले वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायरब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से मलबा हटवा कर यातायात सुचारू किया गया। कोतवाल उषा मलिक ने बताया कि मकान ढहने से किसी को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इधर सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से शहर के दिल्ली रोड पर फव्वारा चौक के पास, कांठ रोड, रेलवे स्टेशन रोड, गलशहीद रोड, मोहल्ला निहारियान, मानसरोवर कॉलोनी, लाइनपार विकास नगर, रामलीला मैदान, ढक्का कॉलोनी, रामतलैया आदि स्थानों के मार्ग पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत  हुई। बारिश थमने के करीब एक घंटे बाद बाद मार्गों से पानी उतर गया।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

यहां दिखा बाढ़ सा नजारा
शहर की भोलानाथ और महाशिव कॉलोनी की दशा सबसे अधिक खराब रही। शहर में निचले स्थानों पर बसी इन दोनों कॉलोनियों के कच्चे मार्ग पर और खाली पड़े स्थान पर पानी निकासी के अभाव में करीब तीन फीट तक पानी भरा रहा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि रात जब बारिश शुरू हुई तो अधिकांश लोग अपने घरों में सो चुके थे। सुबह उठे तो हल्की बारिश हो रही थी और उनके घरों के आसपास मार्गों व खाली पड़े स्थानों पर पानी भरा हुआ था।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इससे सुबह काम पर जाने वाले लोगों को कमर तक बारिश के पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। यह क्षेत्र वार्ड-43 में आता है। क्षेत्रीय पार्षद चंद्रभान सैनी ने बताया कि कॉलोनी में जल निकास की समस्या रहती है। हर बार प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी बरसात बाद जल निकास की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन बारिश का मौसम खत्म होने के साथ भूल जाते हैं।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इसके कारण हर साल लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पार्षद ने बताया कि दोनों कॉलोनियों के रास्ते पर हुए जल भराव को ध्यान में रखते हुए तहसील प्रशासन को सूचना देकर नाव की मांग की है।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

कांठ रोड पर हुई सबसे अधिक परेशानी
बारिश के कारण जगह-जगह हुए जल भराव के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को कांठ रोड पर हुई। इस मार्ग पर एक माह पहले सीवर लाइन के हुए काम के कारण पीएसी तिराहे से लेकर भटावली तक का अधिकांश मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। इस मार्ग को मिट्टी से पाट दिया गया है, लेकिन बारिश के दौरान कई स्थानों पर मिट्टी के बैठ जाने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से समस्या बढ़ गई है। गड्ढों में पानी भरे होने व मार्ग के कीचड़ में तब्दील हो जाने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

प्री-मानसून में 20 प्रतिशत कम रही बारिश
झमाझम बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आई है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने 59.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को भी 7.4 मिमी बारिश हुई। 15 दिन पहले से अब तक तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

28 जून से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल भी खुल रहे हैं। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को स्कूल जाना होगा। ऐसे में बारिश अभिभावकों के लिए भी राहत का सबब बनी है। अभिभावकों को चिंता थी कि भीषण गर्मी में स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को बेहद परेशानी होगी। 

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

तीन तक हर दिन बारिश की संभावना 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 जून से तीन जुलाई तक हर दिन बारिश की संभावना है। 28 व 29 जून को भारी बारिश व अन्य दिन मध्यम बारिश बताई गई है। बृहस्पतिवार को हवा में नमी 79 प्रतिशत रही। 7.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस  तक रहने की संभावना है। इसलिए लोगों को गर्मी की समस्या नहीं होगी।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने एक और राहत की खबर दी है कि प्री-मानसून में बेशक 20 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है, लेकिन 28 जून से बादल खुलकर बरसने वाले हैं। मानसून के प्रवेश करने पर 28 व 29 जून को झमाझम बारिश के आसार हैं। इससे फसलों को फायदा मिलेगा साथ ही गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण लोगों को बिजली कटौती से भी राहत मिलेगी। 

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बरसात से कांठ रोड का काम हुआ प्रभावित 
लोनिवि ने कांठ रोड का निर्माण करने के लिए काम शुरू कर दिया है, लेकिन बारिश के चलते काम प्रभावित हो गया है। जर्जर सड़कों के चलते जगह जगह कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं।  बारिश के कारण एक पुलिया की शटरिंग के बाद ढलाई का काम नहीं हो सका है। कांठ रोड के अकबर का किला और विशाल मेगा मार्ट के सामने दो पुलिया का निर्माण किया गया है।

Waterlogging in Moradabad in pictures: Difficult to move on the road, vehicles stuck at many places
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इनमें किला के सामने की पुलिया पर ढलाई का काम हो चुका है लेकिन विशाल बरसात के चलते मेगा मार्ट के सामने ढलाई का काम नहीं हुआ है। दोनों पुलिया की ढलाई होने पर सड़क का काम पूरा होगा। जल निगम की खोदाई के कारण सड़कों पर गड्ढों पर पानी भर गए हैं। इसी कारण जाम भी लग रहा है।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इस रोड का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रोड का निर्माण करने के लिए जनवरी में ही धन स्वीकृत हो गया था। लोकसभा चुनाव के कारण टेंडर होने के बावजूद काम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed