फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging and piles of garbage at various points along the Kanwar Yatra route.

Moradabad News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं जलभराव तो कहीं लगे कूड़े के ढेर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and piles of garbage at various points along the Kanwar Yatra route.
कांठ। आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन जहां कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का काम चल रहा है तो वहीं अभी भी कई स्थानों पर समस्याएं मौजूद हैं। कहीं पर कांवड़ यात्रा मार्ग में जलभराव की समस्या है तो कहीं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी के साथ कहीं नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। यदि समय रहते इन समस्याओं को दूर नहीं कराया गया तो कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सावन माह में पूरे महीने कांवड़ यात्रा चलती है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिव भक्त कांवड़िये मुरादाबाद जनपद में कांठ क्षेत्र से होकर ही प्रवेश करते हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा मार्गों का भी व्यवस्थित रहना भी जरूरी है। लेकिन कांठ क्षेत्र के गांव नया गांव में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कई जगह पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही भरा हुआ है। यह समस्या कई वर्षों से है, लेकिन इसके स्थाई समाधान पर विचार नहीं किया गया है। इसी के साथ गांव गढ़ी और समदगढ़ के सामने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग किनारे कूड़ा पड़ा है। शिव मंदिर कासमपुर के सामने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग किनारे कूड़े का भारी ढेर है। वहीं नया गांव में कांवड़ पथ मार्ग पर नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। इसके अलावा अन्य कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं तो वहीं जल भराव की भी समस्या है। जबकि इन मार्गों से होकर शिव भक्त कांवड़िये भी निकलेंगे।
विज्ञापन

बयान
कांवड़ यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधितों को निर्देश भी दिए गए हैं, लगातार समीक्षा कर क्षेत्र में भ्रमण भी किया जा रहा है। मंगलवार को इस संबंध में एक बैठक भी रखी गई है। जिसमें प्रशासन के साथ ही पुलिस, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, वन विभाग, बिजली आदि संबंधित विभागों के अधिकारी रहेंगे। -स्निग्धा चतुर्वेदी एसडीएम, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
...फोटो सं. 15



-- कांवड़ पथ पर कूड़े के ढेर बने परेशानी का कारण

कांठ। ब्लॉक छजलैट के गांव सराय खजूर में कांवड़ पथ के किनारे पड़े कूड़े के ढेर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। एक सप्ताह बाद सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसके दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कूड़े का निस्तारण और मार्ग की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कूड़े के ढेर हटवाकर सफाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed