फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   water system work done with 281 lakhs

281 लाख रुपये की लागत से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
water system work done with 281 lakhs
मुरादाबाद। शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां के लोग कभी प्रेशर कम होने के कारण तो कभी पुरानी पाइप लाइन अथवा बोरिंग के कारण पेयजल समस्या से जूझते रहते हैं। गर्मी के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। नगर निगम का जलकल विभाग करीब 281 लाख रुपये की लागत से इस समस्या का समाधान करने जा रहे है। इसके तहत कुछ ट्यूबवेल रिबोर होंगे तो कुछ नए ट्यूबवेल भी स्थापित किए जाएंगे। पाइप लाइन लिंक का काम भी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। आठ दिसंबर को यह टेंडर खुलेंगे। उसके बाद एक माह में यह कार्य हो जाएंगे। इससे करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ होगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 38 बरबलान हकीम कब्रिस्तान के आसपास के क्षेत्र में तीन दशक से पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है। जो सड़क बनने के बाद अब काफी नीचे पहुंच गई है। इसके चलते इस क्षेत्र के आसपास की आबादी के लोगों को प्रेशर कम आने के कारण पेयजल समस्या का सामना पड़ता है। वार्ड के पार्षद मोहम्मद जान ने बताया कि गर्मी में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसी वार्ड में एक बोरिंग के पुराना हो जाने के कारण भी लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। नगर निगम का जलकल विभाग इस वार्ड के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हकीम कब्रिस्तान के पास एक नवीन पंप हाउस का निर्माण करेगा। इसके अलावा एक नलकूप रिबोर कराएगा और पंपिंग प्लांट की स्थापना के साथ राइजिंग पाइप लाइन बिछाने व जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। यह दोनों कार्य करीब 34.53 व 29.41 लाख रुपये की लागत से होंगे। नये नलकूप के बिजली कनेक्शन पर भी विभाग करीब 7.63 लाख रुपये खर्च करेगा। कमोवेश यही कार्य मोहल्ला गलशहीद और वार्ड 51 के मोहल्ला करबला में भी किया जाएगा। इसी तरह के पेयजल व्यवस्था के सुधार को कहीं पाइप लाइन बिछाई जाएगी तो कहीं पुराने नलकूप रिबोर किए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर करीब 281.60 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर प्रेशर कम आने और पानी न पहुंच पाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। सर्वे के बाद लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए रिबोरिंग, नये ट्यूबवेल की स्थापना के साथ पाइप लाइन बिछाने का भी कार्य किया जाएगा। इस पर करीब 281.60 लाख रुपये का व्यय आएगा। इसके टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आठ दिसंबर को यह टेंडर खुलेंगे। उसके बाद एक माह का समय इस कार्य के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, जीएम जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed