{"_id":"658f2f8e18e6dacbd809c9dc","slug":"water-pipeline-burst-near-electric-pole-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-313188-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिजली खंभे के पास फटी पानी की पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिजली खंभे के पास फटी पानी की पाइप लाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्माण विभाग द्वारा लाइनपार पुतली घर रोड नाली निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान एफसीआई गोदाम के निकट सड़क पर पाइप लाइन फट गई। शाम को जब पानी की आपूर्ति शुरू की गई तो उसकी क्षतिग्रस्त स्थान से पानी की प्रेशर के साथ निकली धार पास स्थित बिजली खंभे के तार तक पहुंचने लगी। थोड़ी देर में बिजली के खंभे के आसपास पानी फैल गया।
जिससे उधर से गुजर रहे लोग वहां करंट फैलने की आशंका को लेकर दहशत में रहे। इस संबंध में सहायक अभियंता जलकल बीआर अशोक ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान खोदाई के समय पानी की पाइप लाइन फट गई थी। शाम को सूचना मिलने पर टीम ने वहां पहुंच उसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। देर रात तक मरम्मत कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।