{"_id":"68080055001139e5a9092328","slug":"water-pipeline-burst-millions-of-people-yearn-for-every-drop-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-628063-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फटी पानी की पाइपलाइन, बूंद-बूंद को तरसी लाखों की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फटी पानी की पाइपलाइन, बूंद-बूंद को तरसी लाखों की आबादी
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार की लाखों की आबादी को मंगलवार को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच पैदा हुई पेयजल की समस्या से हर कोई परेशान रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। पांच घंटे चले मरम्मत के काम के बाद मंगलवार की शाम पानी की सप्लाई बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
लाइनपार में चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर कैल्टन स्कूल तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के चलते यहां जेसीबी की मदद से नाले की खोदाई की जा रही है। सोमवार की रात इसी कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे मंगलवार की सुबह क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लाखों की आबादी प्रभावित हुई। क्षेत्रीय पार्षद राजेश कुमार गुप्ता की सूचना पर सुबह नौ बजे जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच घंटे की मशक्कत के बाद मरम्मत का काम पूरा किया। इसके बाद शाम के समय पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल हो सकी।
इसी समस्या के चलते कुंदनपुर में भी लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं होने से क्षेत्र में लोग त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर रहे। गर्मी के शुरू होते ही पानी की समस्या पैदा होने लगी है। लोगों ने कहा कि पानी की सप्लाई बाधित होने से स्कूली जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में पेयजल तक का संकट पैदा हो गया, जिसके बाद लोगों ने पानी की बोतलें खरीदकर काम चलाया।
विज्ञापन
- जल आपूर्ति की समस्या के लिए किया जीएम का घेराव
मुरादाबाद। शिव सेना के सदस्यों ने शहर में जल आपूर्ति की समस्या को लेकर जल महाप्रबंधक कार्यालय पर जल महाप्रबंधक का घेराव किया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जल प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान जल समस्या दूर करो के नारे भी लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने मांग की खुशहालनगर और गीतापुरम में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। यहां कैंप लगाकर इसका निस्तारण किया जाए। वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो शिव सैनिक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। घेराव करने वालों में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, अरुण ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, राजीव राठौर, भरत अरोड़ा, प्रदीप ठाकुर, आकाश कुमार, राहुल कुमार और पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो