फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water harvesting systems will be installed in 50 parks of the city

Moradabad News: शहर के 50 पार्कों में लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Water harvesting systems will be installed in 50 parks of the city
मुरादाबाद। शहर के पार्क हरे भरे रहें और भू-जल स्तर नीचे जाने से रुक सके, इसके लिए शहर के 50 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर निर्माण विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। पार्कों का चयन भी किया जा चुका है। नगर आयुक्त का कहना है कि अगले दो सप्ताह में सभी पार्कों में यह सिस्टम लग जाएंगे।
विज्ञापन

भू-जल स्तर को नीचे जाने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के निर्देश जारी कर चुके हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शहर में 130 बड़े पार्कों समेत करीब 300 पार्क हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर बने पार्कों में से 50 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए पार्कोें का चयन कर लिया है। उन्होंने बताया कि अगले दो सप्ताह में सभी चयनित पार्कों में इसके निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस सत्र से ही इसका उपयोग होने लगेगा।
विज्ञापन

50 प्रमुख पार्कों का चयन
नगर निगम ने शहर के जिन प्रमुख 50 पार्कों का चयन किया है, उनमें आवास विकास स्थित महाराणा प्रताप पार्क, गांधी पार्क, गौतमबुद्ध पार्क खुशहालपुर, लवकुश पार्क दीनदयाल नगर, दीनदयाल नगर पार्क, लव-कुश पार्क दीनदयाल नगर, मानसरोवर स्थित यशोदा नंदन पार्क, सिविल लाइंस में चंद्रशेखर पार्क, आजाद पार्क सिविल लाइन, महर्षि दयानंद पार्क आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed