फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water filled in the streets of the colony

Moradabad News: कॉलोनी के रास्तों में भरा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the streets of the colony
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

काशीपुर रोड स्थित वाटिका कॉलोनी में करीब दो माह से गंदगी और रास्तों में पानी भरा है। न तो नगरपालिका क्षेत्र को अपना मानती है और न ही ग्राम पंचायत फरीदनगर।

कॉलोनी निवासी डॉ. कौशल यादव ने बताया कि कॉलोनी ग्राम पंचायत फरीदनगर क्षेत्र में आती है। वहीं उनके मकान के नक्शे नगरपालिका ठाकुरद्वारा से स्वीकृत है, लेकिन नपा कॉलोनी को अपने क्षेत्र में नहीं मानती है। नपा प्रशासन का मानना है कि यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है इसलिए कॉलोनी की समस्या की जिम्मेदारी की ग्राम पंचायत की है। वहीं कौशल यादव ने बताया कि उन्होंने समस्या को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी, लेकिन ग्राम पंचायत ने कागजों में ही समस्या का समाधान कर दिया। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव से जानकारी लो तो उसने कहा कि समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। रोजाना सफाई होती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


कॉलोनी के रास्तों में पानी और गंदगी से निजात दिलाने की कोई कार्रवाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। समस्या को लेकर कालोनी वासी परेशान है। वहीं खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि यह कॉलोनी अनाधिकृत है। प्रॉपर्टी डीलर को प्लॉट काटते समय नालों रास्तों का निर्माण करना चाहिए था। फिर भी उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed