फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   water crises in train

एक्सप्रेस ट्रेन में पानी को लेकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
water crises in train
मुरादाबाद। अमृतसर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में पानी खत्म हो गया। जिसे लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो कोचों में पानी भरा गया। इसके बाद ही यात्री शांत हुए।
विज्ञापन

हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन सुबह अमृतसर से आ रही थी। ट्रेन के कई कोचों में पानी खत्म हो गया था। यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई स्टाफ से की, लेेकिन किसी भी स्टेशन पर पानी नहीं भरा गया। टायलेट जाने में भी यात्रियों को परेशान हो रही थी। इसके बाद यात्रियों ने कोचों में हंगामा शुरू कर दिया। टीटीई स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी और मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट हो गए। सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन मुरादाबाद प्लेट फार्म एक पर पहुंची। ट्रेन में पानी भरा गया। इसके बाद यात्री शांत हो पाए। जब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना ने बताया कि सुबह साढे़ पांच बजे ट्रेन आई थी। ट्रेन में पानी भरने के बाद रवाना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed