फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   warrant against mp azajm kha

सांसद आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
warrant against mp azajm kha
रामपुर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज मुकदमे में वारंट जारी होने के बाद हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने सांसद आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

लोकसभा के चुनाव के प्रचार के दौरान आजम खां ने स्वार रोड शो किया था। आरोप है कि उन्होंने निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रोड शो किया था। इस आरोप में आजम खां और सपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ स्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में चार्जशीट लगा दी थी। अब इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने इस मामले में सपा सांसद आजम खां और सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार को वारंट जारी किया था। सपा जिलाध्यक्ष इस मामले में अपनी जमानत करा चुके हैं, जबकि सपा सांसद आजम खां ने इस मामले में जमानत भी नहीं कराई है। बुधवार को इस मामले में सपा सांसद को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए, इस पर कोर्ट ने सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि निर्धारित समय के बाद रोड शो करने के मामले में सांसद आजम खां को बुधवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। कोर्ट ने इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed