फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warehouse fire due to short circuit in moradabad

शार्ट सर्किट से तीन गोदामों में लगी भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Warehouse fire due to short circuit in moradabad
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह स्पेयर पार्ट्स और दो मल्टीनेशनल कंपनी के गोदामों में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सात गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी का कहना है कि इस अग्निकांड में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी प्रदीप कुमार बंसल और उनके भाई कुलदीप कुमार बंसल का दिल्ली रोड पर गिन्नी मोटर्स के नाम से स्पेयर पार्ट्स का गोदाम है। इस गोदाम के पीछे ही एक परिसर में दो मल्टीनेशनल कंपनी के गोदाम हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे गोदाम में आग की लपटें उठीं तो आस पड़ोस में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रदीप भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने पर सीएफओ मुकेश कुमार और अन्य कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। आग गोदाम से लेकर बेसमेंट तक फैल चुकी थी। जिस कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गोदाम के कुछ हिस्से की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा तो लिया, मगर तब तक तीनों गोदामों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड पर गिन्नी मोटर्स के स्पेयर पार्ट्स, एए इंटरप्राइजेज और पीजी ट्रेडर्स के गोदाम में आग लगी थी। बेसमेंट में मोबिल ऑयल रखा हुआ था। जिस कारण आग और फैलती चली गई। गोदाम स्वामी प्रदीप बंसल का कहना है कि तीनों गोदामों में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed