फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   warden and prisnor in love

वार्डन ने बंदी से दिल जोड़ा तो जेल का कानून तोड़ा

Mon, 08 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
warden and prisnor in love
बैरक की रखवाली करते- करते चीफ वार्डन साहब को एक महिला बंदी से प्यार हो गया। रिटायरमेंट के करीब वार्डन ने बंदी से दिल जोड़ा तो जेल के कायदे-कानून तोड़ डाले। बैरक के तो खुद ही थानेदार थे। लिहाजा जितना मुमकिन था उतनी छूट दी। प्रेमिका को बैरक की तनहाई न खले लिहाजा अपना मोबाइल फोन भी उसके सुपुर्द कर डाला।
विज्ञापन



सोचा था सबकुछ पर्दे में खामोशी से चलता रहेगा। लेकिन 59 साल की उम्र में वार्डन की महिला कैदी से हुई मोहब्बत आखिर छुपती भी तो कब तक। जेल में तो वार्डन साहब मामले को साधे हुए थे। लेकिन दो दिन पहले महिला बंदी तारीख पर अमरोहा कचहरी गई तो उससे बरामद मोबाइल ने पूरी कहानी खोल दी। अब साहब के गले में एक्शन का फंदा लटक रहा है।
विज्ञापन




देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर विकास लोक कालोनी निवासी एक महिला 25 फरवरी 2015 से जिला जेल की महिला बैरक में बंद है। अमरोहा जिले की गजरौला थाना पुलिस ने महिला को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। यह महिला देहरादून के किसी हाईप्रोफाइल रेप केस से भी जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसमें गवाही के लिए वह वक्त-वक्त पर देहरादून जाती है। शुक्रवार को यह महिला अमरोहा कचहरी में अपने मुकदमे की पेशी पर गई थी। वहां महिला बंदी कोर्ट में भी मोबाइल लेकर घुस गई। फोन की घंटी बजी तो महिला की तलाशी ली गई। सर्च में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ जो जेल के चीफ वार्डन का निकला।


महिला बंदी पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गई और सिम को चबा डाला। जब पूछताछ शुरू हुई तो चीफ वार्डन की मोहब्बत के राज उजागर होते चले गए। पुलिस और जेल अधिकारियों की पड़ताल में पता चला है कि महिला बैरक का चीफ वार्डन रहते हुए प्रधान बंदी रक्षक महिला बंदी के संपर्क में आया।


प्रधान बंदी रक्षक की महिला बंदी से नजदीकियां बढ़ी तो वह उसे अपना मोबाइल फोन और दूसरी तमाम सुविधाएं देने लगा। कुछ माह बाद रिटायर होने जा रहे प्रधान बंदी रक्षक ने महिला बंदी से वादा किया कि उसके जेल से रिहा होते ही वह उससे शादी कर लेगा। चीफ वार्डन की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।



महिला बंदी ने ट्रांसफर की मोटी रकम
बुजुर्ग प्रधान बंदी रक्षक के प्यार में उलझी चालीस वर्षीय महिला बंदी द्वारा बंदी रक्षक के एकाउंट में करीब 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला भी सामने आया है। यह रकम दो किस्तों में ट्रांसफर की गई है। बताया जाता है कि महिला बंदी रक्षक को यह रकम देहरादून के किसी मुकदमे में समझौते के चलते मिली थी। मामला उजागर होने के बाद चीफ वार्डन का एकाउंट भी खंगाला जा रहा है।




अमरोहा पेशी पर ले जाई गई महिला बंदी से कोर्ट में मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना मुझे मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
-बीआर वर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed