फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ward boy not died with corona vaccine

वॉर्ड ब्वॉय की मौत का मामला : फैल गया था महिपाल का दिल, बढ़ गया था वजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
ward boy not died with corona vaccine
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह का दिल फैल गया था। वजन भी बढ़ गया था। दिल के चैंबर्स और एयोरटा यानी बड़ी धमनी में खून के थक्के भी मिले हैं। दोनों फेफड़ों के पास पस मिला है। इन सबकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से हुई है। बता दें कि महिपाल के बेटे के मुताबिक 15 दिन से वह निमोनिया से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक और सेप्टिसेमिक शॉक से हुई थी। इसकी वजह कार्डियो पलमोनरी डिसीस है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिपाल के फेफड़ों के पास पस मिला है। फेफड़ों का वजन 1300 ग्राम पाया गया, जो सामान्य से अधिक था। ऐसे ही दिल की मांसपेशियां कमजोर मिलीं हैं। दिल के बाएं वैनट्रिकल यानी निलय का आकार भी बढ़ गया था। दिल के चैंबर्स और बड़ी धमनी में काफी मात्रा में खून के थक्के पाए गए हैं। दिल का वज़न करीब 500 ग्राम पाया गया, जबकि सामान्य तौर पर दिल का वजन 200 ग्राम होता है।
विज्ञापन

फेफड़े, दिल और खून के सैंपल सुरक्षित
मुरादाबाद। वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह के फेफड़ों, दिल और खून के सैंपल को परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
शासन और डब्ल्यूएचओ को भेजी गई रिपोर्ट
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की मौत से शासन तक हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अवगत करा दिया है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून में इंफेक्शन से होता है सेप्टिसेमिक शॉक
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चेस्ट फिजीशियन डॉ. प्रवीण शाह के मुताबिक खून में अत्यधिक संक्रमण होने से सेप्टिसेमिक शॉक होता है। इसकी वजह पुरानी बीमारी होती है। इसमें रक्त संचरण रुक जाता है। वार्ड ब्वॉय महिपाल के मामले में उसके दोनों फेफड़ों में पस मिला है, जो इंफेक्शन का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed