{"_id":"68547196ab1910a3470342a2","slug":"wanted-in-culpable-homicide-case-arrested-sent-to-jail-kanth-news-c-307-1-smbd1005-104619-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैरइरादतन हत्या में वांछित गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैरइरादतन हत्या में वांछित गिरफ्तार, जेल भेजा
Fri, 20 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर। सोमवार को पुलिस ने ट्रक क्लीनर की गैरइरादतन हत्या ने बेटे के बाद पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
23 अप्रैल को मुरादाबाद की रहने वाली सीमा परवीन ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी ट्रक चालक शाने आलम 23 अप्रैल को उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि चालक शाने आलम उस के बेटे मोहम्मद शयान को अपने ट्रक पर ले जाने के लिए आया था। इस दौरान महिला का बेटा मोहम्मद शयान को ट्रक चालक शाने आलम के साथ चला गया। महिला का आरोप है कि शाने आलम और उसके पिता रईस ने उसके बेटे शयान को हत्या करने की नीयत से कोई जहरीला पदार्थ देकर उसको ट्रक से धक्का देकर मुरादाबाद संभल रोड स्थित नानकर के अड्डे पर फेंक गए। घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने देखा और महिला के बेटे की हालात को नाजुक देखते हुए लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से मोहम्मद शयान को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं थी। मृतक मोहम्मद शयान की मां सीमा परवीन की तहरीर पर आरोपी चालक ट्रक शाने आलम और उसके पिता रईस आलम के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस पहले नहीं आरोपी चालक शाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं गुरुवार को पुलिस आरोपी रईस आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फोटो संख्या एक भेजा गया है।