फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   waiting list holi speacial train

होली स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू, अब जनरल टिकट पर माथापच्ची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
waiting list holi speacial train
मुरादाबाद। होली स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने के साथ ही अब वेटिंग लिस्ट भी जारी हो गई है। त्योहार के मौके पर लोग काफी संख्या में बुकिंग करा रहे हैं। अब रेलवे इन ट्रेनों में सेकेंड सीटिंग वाली बोगियों को जोड़ने और अनारक्षित सफर की मंजूरी देने पर माथापच्ची कर रहा है। चूंकि सामान्य ट्रेनों में पहले ही बुकिंग फुल हो चुकी है और कई वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। इसे देखते हुए हाल ही में रेलवे ने सामान्य ट्रेनों की जनरल बोगियों से आरक्षण व्यवस्था समाप्त की है।
विज्ञापन

अब स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू करने की यात्रियों की मांग के आधार पर रेलवे विचार कर रहा है। संभवत: 17 मार्च से पहले इस पर निर्णय आ सकता है। ज्ञात हो कि रेलवे ने सामान्य ट्रेनों में सीटें फुल होने पर स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी। अब 18 मार्च (होली) तक इन ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। शुक्रवार को उत्तर रेलवे की पुष्प प्रदर्शनी के दौरान मुरादाबाद पहुंचे जीएम ने भी इस ओर इशारा किया था। जीएम का कहना था कि सामान्य ट्रेनों की जनरल बोगियों में आरक्षण खत्म कर दिया गया है। यात्रियों द्वारा कराए गए पुराने आरक्षण की तिथि के बाद सभी को जनरल टिकट मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्पेशल ट्रेनों में मांग के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, शनिवार को नार्थ वेस्टर्न रेलवे ने भी जनरल बोगियों में आरक्षण खत्म करने के बाद ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली रानीखेत एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, ऋषिकेश-बाड़मेड़ एक्सप्रेस, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं। इस सप्ताह उत्तर रेलवे भी अपनी ट्रेनों की सूची जारी कर सकता है। साथ ही स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित सफर पर भी निर्णय आ सकता है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि मुख्यालय इस पर विचार कर रहा है। फिलहाल स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण लागू है। यदि सामान्य ट्रेनों की जनरल बोगियों में अत्यधिक भीड़ होगी तो मुख्यालय को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय के जो निर्देश होंगे उन पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च से शुरू होंगी ये होली स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
04530-29 भटिंडा-बनारस-भटिंडा मुरादाबाद, बरेली
04052-51 दिल्ली-बनारस-दिल्ली मुरादाबाद, चंदौसी
04048-47 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार मुरादाबाद, चंदौसी
04518-17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ मुरादाबाद, बरेली
04412-11 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई
04060-59 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार मुरादाबाद, बरेली
04064-63 आनंद विहार-जोगबानी-आनंद विहार मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर
04070-69 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार मुरादाबाद-बरेली
04068-67 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़-नई दिल्ली मुरादाबाद-बरेली
04078-77 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर लक्सर, नजीबाबाद, स्योहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed