फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waiting for the result, the date for filling the examination

Moradabad News: परिणाम के इंतजार में निकल गई परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the result, the date for filling the examination
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केजीके कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम न आने की वजह से शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियाें का आरोप है कि कॉलेज की लापरवाही से परिणाम नहीं आया है और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख भी निकल गई। विद्यार्थियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राचार्य का कहना है कि विद्यार्थी 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम आए हुए एक माह का समय हो गया है, लेकिन केजीके कॉलेज के विद्यार्थियों का परिणाम रुक गया था। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों का कहना है कि शनिवार को परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख थी। परिणाम न आने की वजह से न तो वह तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में दाखिला ले पाए हैं और न ही परीक्षा फॉर्म भर पाए हैं। छात्रनेता कुशल शर्मा ने बताया कि शीघ्र परीक्षाफल जारी होने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख दस दिन बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान छात्रा सलोनी, असमत, संजना, मुस्कान, आशिया, जेबा, काजल, मानसी, नेहा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


- विश्वविद्यालय से वार्ता हो गई है। एक-दो दिन में परिणाम जारी हो जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. सुनील चौधरी, प्राचार्य केजीके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed