फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waiting for heavy rain, the temperature increased by three degrees Celsius

Moradabad News: झमाझम बारिश का होता रहा इंतजार, तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Waiting for heavy rain, the temperature increased by three degrees Celsius
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। एक दिन की झमाझम बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को भी बूंदाबांदी या बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में खिल रही धूप के कारण वातावरण में उमस भी हो रही थी। इसकी वजह से बढ़ी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम तक ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह वातावरण में नमी 89 फीसदी थी, जो शाम को 74 फीसदी रही। सुबह बारिश 1.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून यूपी के सभी जनपदों में आ गया है। अब 28 जून तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed