फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voting in the second phase in the district, administration's attention on preparations

जिले में दूसरे चरण में मतदान, तैयारियों पर प्रशासन का ध्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Voting in the second phase in the district, administration's attention on preparations
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। दूसरे चरण में जिले की छह विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जिले में 1139 मतदान केंद्र और 2667 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान केंद्र हैं वहीं शहर विधान सभा सीट पर सबसे अधिक मतदेय स्थल।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदान स्थल
25-कांठ 210 449
26-ठाकुरद्वारा 226 430
27- मुरादाबाद देहात 145 425
28- मुरादाबाद शहर 133 558
29- कुंदरकी 223 445
30- बिलारी 202 360
कुल: 1139 2667
24 जोन 211 सेक्टर बांटा गया जिला
मुरादाबाद। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में शांति व निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले को 24 जोन व 211 सेक्टर में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने इन सभी पर अधिकारी भी नियुक्त कर उन्हें अपने जोन व सेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी हैं। कांठ विधानसभा क्षेत्र को पांच जोन व 31 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 34 सेक्टर, मुरादाबाद देहात क्षेत्र को चार जोन 41 सेक्टर, मुरादाबाद शहर को चार जोन 40 सेक्टर, कुंदरकी को चार जोन 39 सेक्टर तथा बिलारी को चार जोन 26 सेक्टर में बांटा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कुल जनसंख्या: 4024501
कुल विधानसभा: 06
कुल मतदाता: 2409988
18 से 19 वर्ष के मतदाता: 31008
80 वर्ष आयु से अधिक आयु के मतदाता: 27856
कुल मतदेय स्थल स्थल: 2667
कुल मतदान केंद्र: 1139
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed