फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voting for the teachers' association will take place using ballot papers on September 20.

Moradabad News: 20 सितंबर को बैलेट पेपर से होगा शिक्षक संघ का मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Voting for the teachers' association will take place using ballot papers on September 20.
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ निर्वाचन-2026 में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव अधिकारियों ने बैठक कर निर्देश जारी किए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मतदान बैलेट पेपर पर होगा। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक बैलेट रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और फुफुक्टा प्रतिनिधि के लिए अलग बैलेट होगा। दोनों बैलेट का रंग अलग-अलग रहेगा। मतदान के लिए मोहर बनवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

20 सितंबर को वर्धमान कॉलेज बिजनौर में मतदान प्रस्तावित है। डॉ. पीके सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में अनुशासन, सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर,लगाना पूर्णतः वर्जित होगा। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र अथवा आपत्तिजनक वस्तु लाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। महाविद्यालय परिसर में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं आगंतुकों के बैठने के लिए टेंट में समुचित व्यवस्था की गई है। सभी को निर्धारित स्थान पर ही बैठना है। मतदान स्थल/मतदान कक्ष में केवल अधिकृत प्रत्याशियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। मतदान कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक मतदाता के पास मूल पहचान-पत्र होना अनिवार्य है। बिना मूल पहचान-पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। मोबाइल फोन के साथ किसी भी व्यक्ति को मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रत्याशी भी मतदान कक्ष में प्रवेश करते समय अपना मोबाइल फोन बाहर निर्धारित स्थान पर रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed