फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voter awareness

मतदाताओं को जागरूक करने वालों का सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness
मुरादाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम हुए। कर्मचारियों और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। विकास भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ अनुज अग्रवाल को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जनपद में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं चुनावी पाठशाला लगाए जाने वाली सर्वोत्तम शिक्षण संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक-एक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। 14 फरवरी को सभी को मतदान करके पिछली बार की तुलना से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन ने कहा कि मुरादाबाद स्वीप ने बेहतर काम किया है। डॉ. अनुज अग्रवाल स्वीप कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग एवं व्यक्तिगत श्रेणी में उनको बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज के लिए एसएस चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल सिविल लाइन, सेंट मैरी स्कूल, बौद्ध विहार, गोल्डन गेट स्कूल समर वैली स्कूल आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, श्री साईं कन्या इंटर कॉलेज आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल रामगंगा बिहार, आरपी गौतम सिंह समर वैली स्कूल अगवानपुर को बेस्ट इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ अनुज अग्रवाल ने संचालन किया । इस अवसर पर रचना शर्मा, डॉ. मनमोहन शर्मा, हेमंत कुमार झा, अनीता चतुर्वेदी, हिमांशु यादव मृदुल अग्रवाल, मालिनी आनंद विंग कमांडर मंसूर सिद्दीकी, प्रवीण चतुर्वेदी, विशाल उपाध्याय मनीष कुमार, एआरपी छजलैट गौतम सिंह, डॉ. सचिन घावरी, मृदुल अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी में सभी उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को मतदान प्रतिबद्धता के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सदैव इस बात पर बल दिया गया कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और चुनाव आयोग का निरन्तर प्रयास रहा है कि कोई मतदाता न छूटे। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन बी.एन. यादव, अपर आयुक्त वित्त, संयुक्त विकास आयुक्त, डी.सी. फूड, मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर आदि मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी बबलू कुमार, नगर आयुक्त संजय चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बधार्द संदेश में गणतंत्र दिवस समारोह को यथोचित गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने के साथ लोगों से आह्वान किया है कि वे कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव और आचार संहिता का पालन करते हुए पर्व को मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed