फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Volunteers held a route march in Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Volunteers held a route march in Kundarki.
कुंदरकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार की शाम कुंदरकी में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी स्थित रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर मोहल्ला नूरुल्ला, बस स्टैंड व मुख्य बाजार से होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया।
विज्ञापन

विभाग कार्यवाह विपिन कुमार ने बताया कि संघ लोगों में देश प्रेम की भावना बढ़ाता है। उन्होंने पंच परिवर्तन के बारे में भी बताया। इस अवसर पर जिला सह कार्यवाह अभिषेक कुमार, खंड कार्यवाह रामपाल सिंह, मुकुट पाल, योगेश कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार, योगेश कुमार, अनंत कुमार, अरविंद ठाकुर, संजय कश्यप, पंकज शर्मा व रमन भूषण आदि रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed