फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Viral havoc: Fluids and antibiotics worth Rs 6 crore sold in 40 days

वायरल का कहर : 40 दिन में बिक गए छह करोड़ के फ्लूड व एंटीबायोटिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Viral havoc: Fluids and antibiotics worth Rs 6 crore sold in 40 days
मुरादाबाद। जिले में वायरल बुखार व इनफेक्शन का ऐसा कहर है कि लोगों के ड्रिप चढ़ रही हैं। निजी व सरकारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 40 दिन में लगभग छह करोड़ रुपये की आईवी फ्लूड और एंटीबायोटिक दवाएं शहर के मेडिकल स्टोर्स से बिकी हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की कतार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2212 मरीज पहुंचे। इनमें से 400 से ज्यादा बुखार से पीड़ित रहे। यह आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। जिले में लगभग 4000 पंजीकृत मेडिकल स्टोर संचालक हैं। इनके पास एंटीबायोटिक दवाओं के 10 से ज्यादा प्रकार की एंटीबायोटिक दवाएं हैं। इन दिनों एजीथ्रोमाइसिन और एमॉक्सीक्लेब सबसे ज्यादा बिकी हैं। इसके बाद सिफिक्जीम और महासेफ का नंबर आता है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर्स पर आईवी फ्लूड की कीमत 30 से 100 रुपये तक और एंटीबायोटिक टैबलेट की कीमत 10 से 250 रुपये तक है। छोटे मेडिकल स्टोर्स पर हर दिन तीन से पांच हजार और बड़े मेडिकल स्टोर्स पर 30 से 50 हजार रुपये तक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बात करें तो हर दिन 100 आईवी फ्लूड खप रहे हैं। एंटीबायोटिक टैबलेट की खपत भी 400 से ज्यादा है। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार इस बार बदले स्वरूप में है। वायरल लंबा चल रहा है और बुखार के कारण लोगों में टीएलसी बढ़ रहे हैं। इसके कारण दवाएं भी ज्यादा इस्तेमाल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed