फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vinod wanted to marry again, he had left his wife at her parents' home earlier also.

Moradabad News: दूसरी शादी करना चाहता था विनोद, पत्नी को पहले भी छोड़ आया था मायके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vinod wanted to marry again, he had left his wife at her parents' home earlier also.
मुरादाबाद। पत्नी की हत्या करने के बाद जान देने वाला विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। रिश्तेदार और दोस्तों से वह अपनी शादी को लेकर बातचीत करता था। एक दोस्त के जरिए वह बिहार भी गया था। वहां भी उसने कई जगह शादी की बात की थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन

विनोद उर्फ विक्की और ममता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। शुरुआत के दो साल तक जब ममता को कोई संतान नहीं हुई तो विनोद ने ममता को तीन साल तक डॉक्टरों को दिखाया और उसका इलाज कराया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। करीब दो साल पहले विनोद ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया था। ममता की मां शीला ने पुलिस को बताया कि विनोद संतान न होने के कारण ममता को परेशान करता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। वह अपने एक दोस्त के साथ तलाश भी कर रहा था। उसने ममता को मायके में छोड़ दिया था और कहने लगा था कि अब उसे अपने साथ नहीं रखेगा। इस मामले में ममता के भाई ने थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन दो माह बाद विनोद मायके गया और पत्नी को ले आया था। इसके बाद से पति पत्नी साथ ही रहे थे। होली पर दोनों बहुत खुश थे और उन्होंने साथ में होली खेली और डांस भी किया था। इसके बाद विनोद ने पत्नी से कहा कि उसके मायके चल रहे हैं। ममता ने मना भी किया और अगले दिन चलने की बात कही थी लेकिन विनोद नहीं माना और उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

----
बच्चा गोद लेने को राजी हो गए थे दोनों
मुरादाबाद। विनोद उर्फ विक्की मां अंजली ने बताया कि पति पत्नी में कोई विवाद नहीं था। दोनों साथ ही दुकान पर बैठे थे। संतान न होने को लेकर दोनों ही दुखी थी। विनोद और ममता बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed