फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers uproar over delay in arrest of teenager accused of kidnapping

किशोरी के अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर भड़के ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers uproar over delay in arrest of teenager accused of kidnapping
बिलारी कोतवाली के सामने हाईवे पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : BILARI
कोतवाली के एक गांव में लगे मेले से दस दिन पहले एक किशोरी का अपहरण किए जाने की घटना में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार रात कोतवाली के सामने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बयान बदलने के लिए किशोरी पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। हालांकि सीओ और कोतवाल ने समझा बुझाकर आधा घंटे में ही जाम खुलवा दिया। मामले की जानकारी होने के बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी के परिजनों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोतवाली की जरगांव पुलिस चौकी के सरथल गांव में नौ अप्रैल को रामनवमी का मेला लगा था। पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक संभल जनपद के थाना हयातनगर के एक गांव निवासी उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने दो भाइयों के साथ मेला देखने आई थी। दोपहर बाद लगभग चार बजे किशोरी के गांव का ही युवक बहला फुसलाकर उसे अपहरण करके ले गया। बाद में पंद्रह अप्रैल की शाम को किशोरी ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। किशोरी के पिता के अनुसार, जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गए को उसके परिवार के व्यक्ति ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। 15 अप्रैल की रात को ही बिलारी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 363 और 504 आईपीसी तथा अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी के मुरादाबाद अदालत में बयान दर्ज करा दिए गए और बुधवार को किशोरी को मामले की जांच में बयानों के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया। सीओ कार्यालय में बयान देने के बाद किशोरी ने अपने परिजनों से बातचीत के दौरान पुलिस पर यह आरोप लगाया कि उस पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई। परिजनों की सूचना पर किशोरी के गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महिलाएं और पुरुष बिलारी आ गए। उन्होंने देर रात लगभग साढ़े नौ बजे कोतवाली के सामने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देश दीपक सिंह और कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कड़ी कार्रवाई आश्वासन भी दिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोग जरगांव पुलिस चौकी के दरोगा पर यह आरोप लगाने लगे कि उन्होंने अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि सीओ के समझाने और आश्वासन पर ग्रामीण मान गए तथा लगभग दस बजे हाईवे से हटकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed