फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers staged a protest as construction of the approved road had not begun.

Moradabad News: स्वीकृत सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest as construction of the approved road had not begun.
बिलारी। स्योंडारा गांव में जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू न होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पंचायत के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


स्योंडारा के पूरब के मोहल्ले से निकलने वाला संपर्क मार्ग पड़ोस के कई गांवों को स्योंडारा से जोड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत इस सड़क को बनाने की एक साल पहले ही स्वीकृति दे चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के सीजन से पहले सड़क बन जाए तो परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह स्योंडारा के पूर्वी चौक में हुई ग्रामीणों की बैठक में जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण शुरू किए जाने में लगातार देरी और रोष जताया गया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के पास जिला पंचायत के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अध्यक्ष जिला पंचायत, एसडीएम बिलारी और बीडीओ बिलारी को ज्ञापन भेजकर स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस अवसर पर देशराज कश्यप, सोनू कश्यप, यशवंत सिंह, भीकम सिंह, शंकरलाल, होरीलाल प्रजापति, मुकेश कुमार, अमर सिंह, संजय सिंह, सईद खां , अख्तर खां, मोहम्मद यूसुफ, नवाब हुसैन,गुफरान, सलीम, बब्बू, गुडडू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्योंडारा गांव निवासी गन्ना विकास परिषद बिलारी के पूर्व अध्यक्ष कुंवर कपिलराज यादव ने बताया कि सड़क जून 2025 में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक साल बाद भी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। स्योंडारा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत बिलारी के सदस्य फखरूद्दीन ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू न करने की शिकायत वह 16 मई को समाधान दिवस में डीएम से भी कर चुके हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण शुरू न करने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत ब्लॉक बिलारी ने बताया कि वह पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे और स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने की वजह की जानकारी कराएंगे।
फोटो परिचय-06,07,08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed